{"_id":"60a94c8a8ebc3e7fd8223a66","slug":"homgard-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6298744134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में होमगार्डों को सौगात- एरियर भुगतान के लिए पांच लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में होमगार्डों को सौगात- एरियर भुगतान के लिए पांच लाख मिले
विज्ञापन
फतेहपुर। होमगार्डों को कोरोना महामारी के समय शासन ने सौगात दी है। दिसंबर 2016 से सितंबर 2019 तक एरियर भुगतान के लिए पांच लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है। होमगार्डों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है।
जिले में होमगार्ड की 14 कंपनियां हैं। जबकि 32 महिलाओं की एक प्लाटून है। बजट के अभाव में 950 जवान ही कार्यरत हैं, जिसमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 1400 पुरुष व 32 महिलाओं के पद स्वीकृत हैं। एक कंपनी में 100 पुरुष होते हैं। भर्ती न होने की वजह से करीब 450 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इन होमगार्डों को दिसंबर 2016 से एरियर भुगतान नहीं मिला था।
इसलिए होमगार्ड अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से एरियर भुगतान की मांग कर रहे थे। इस बीच कई सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। इस समय प्रत्येक होमगार्ड को आठ घंटे की ड्यूटी का 702 रुपये प्रतिदिन का पारिश्रमिक मिल रहा है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अर्जुन प्रसाद सिंह का कहना था कि होमगार्डों के एरियर भुगतान का बजट करीब पांच लाख रुपये अवमुक्त हो गया है।