{"_id":"4d6e26cf935d9d7bd3a15937f7f8cf27","slug":"homage-paid-to-jannayak-karpuri-thakur-on-his-birth-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने रखे विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
अति पिछड़ा स्वाभिमान व जनजागरण सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को नहर कालोनी में कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अति पिछड़े समाज की गायिका गुड़िया रानी ने लोक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओं ने कपूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
विज्ञापन
इस बाबत पीएम को फैक्स से सम्मेलन में अति पिछड़ा शोषित वंचित कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामआसरे प्रजापति ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर का देश की आजादी के संघर्ष में महान योगदान रहा है।
विज्ञापन
आजादी के बाद भी उन्होंने सर्व समाज के गरीबों के कल्याणार्थ व राष्ट्र के बहु संख्यक शोषित वंचित समाज की वास्तविक आजादी के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे।
जिला पंचायत सदस्य बुद्धराज धाकड़ी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के योगदान पर निष्पक्षता पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ अति पिछड़ी जातियों को नहीं मिल पा रहा है।
सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर लाल सविता ने की। इस मौके पर रामप्यारे मौर्य, रामनरायण सिंह, मिठाईलाल सविता, उदयभान सविता, शिवसागर साहू, मूलचंद्र सैनी, विजय लक्ष्मी साहू, संजय सचान, रजोल सेन, प्रेमलाल साहू, सूरजदीन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।