{"_id":"64136fa848eac57966042097","slug":"historysheeters-house-close-to-atiq-was-demolished-with-bulldozer-fatehpur-news-c-12-1-126386-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर का मकान बुलडोजर से ढहाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर का मकान बुलडोजर से ढहाया गया
Fri, 17 Mar 2023 05:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
रक्षपालपुर(फतेहपुर)। उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक के करीबियों की शामत आई है। अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर मो. अहमद का तिमंजिला मकान को गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर जमीदोज कर दिया। एक दिन पहले ही मो. अहमद ने हत्या के मामले में आत्मसर्मपण किया था। बुलडोजर गरजने के दौरान आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों में कौतुहल रहा।
खखरेरू थाने के रहमतपुर गांव निवासी मो. अतहर अहमद की 30 जनवरी 2023 को मौत हुई थी। वह सजायाफ्ता और हिस्ट्रीशीटर था। उसकी माफिया अतीक से नजदीकी बताई जाती है। खागा तहसील के साथ आसपास क्षेत्र में मो. अतहर की धमक थी। उसके जिंदा रहते ही विरासत बड़े बेटे मो. अहमद, दूसरे जर्रार अहमद और तीसरे अलमदार ने संभाल ली थी।
सबसे बड़ा बेटा मो. अहमद पूर्व प्रधान और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। खखरेरू क्षेत्र में 2005 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने स्वयं संज्ञान में लेकर मो. अहमद को हाजिर होने का आदेश किया था। हाजिर न होने पर पुलिस ने इनाम घोषित कर तलाश शुरू की थी। इधर, प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के करीबियों की सूची में अतहर परिवार का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने अतहर की संपत्तियों और अन्य कुंडलियां खंगालने में जुट गया। हत्याकांड के मामले में दबाव बढ़ने पर मो. अहमद ने 15 मार्च को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। प्रशासन को रहमतपुर स्थित मो. अहमद का घर 196 तालाबी संख्या में बना मिला, तालाब की पांच बिस्वा जमीन में अतिक्रमण था। इमारत ढहाने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे ही पीएसी, सात थानों का फोर्स पहुंच गया।
11 बजे खागा एसडीएम मनीष कुमार, सीओ डीसी मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव के तीनों रास्तों को बंद कर दिया गया और हिस्ट्रीशीटर के घर से करीब पांच सौ मीटर तक लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद इमारत को ढहाने का सिलसिला शुरू हुआ। तीन जेसीबी ने शाम तक मकान को ध्वस्त कर दिया। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि जमीन की कीमत लाखों में है। हिस्ट्रीशीटर ने इस जगह पर करीब एक करोड़ कीमत का मकान बना रखा था। उनका सामान बचे एक कमरे में सुरक्षित रखवाया गया है।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी प्रदेश के माफिया अतीक से संबंध रखने वाले कुख्यात मो. अतहर और उसके दो बेटों की संपत्ति पर बुलडोजर चला है। परिवार का अतीक का यहां आना-जाना और गहरे संबंध थे। गुंडागर्दी के बल पर गांव के बीच तालाब की जमीन पर करोड़ों का मकान खड़ा कर रखा था। अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया है।
-- -- -- -