फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History sheeter with 25,000 bounty left with a limp after being hot in the leg during an encounter

Fatehpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से लंगड़ा

Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
History sheeter with 25,000 bounty left with a limp after being hot in the leg during an encounter
फोटो-10-फरार रज्जन उर्फ बग्गड़। स्रोत: सोशल मीडिया
फतेहपुर। पुलिस टीम पर हमला कर करीब एक माह से गिरफ्त से दूर कर रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को जाफरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इनामी साथी रज्जन उर्फ बग्गड़ समेत आठ अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी अमित उर्फ टेनी और रज्जन उर्फ बग्गड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 11 अगस्त को पुलिस दोनों को पकड़ने पहुंची थी। तभी देवरी चौकी प्रभारी परवेज समेत पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटरों और उनके परिवार के छह लोगों ने हमला कर दिया था। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने अमित और रज्जन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अमित ससुराल रुसिया से पैदल गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने डिघरुवा गांव में घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरा देख अमित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि अमित के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जाफरगंज, बकेवर और औंग के साथ कानपुर के नौबस्ता, सजेती और घाटमपुर थानों के मामले शामिल हैं। इनमें अधिकांश चोरी और लूट के मुकदमे वर्ष 2005 से 2011 के बीच दर्ज हुए थे। वर्ष 2008 में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

फोटो-10-फरार रज्जन उर्फ बग्गड़। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-फरार रज्जन उर्फ बग्गड़। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed