फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hindu Mahasabha for electricity- water -filled shout

बिजली- पानी के लिए हिंदू महासभा ने भरी हुंकार

Tue, 14 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha for electricity- water -filled shout
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई ने सोमवार को बिजली, पानी संकट एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राशन कार्ड में बरती जा रही अनियमितता को भी उठाया।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां पर उप जिलाधिकारी सदर विवेक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि इन दिनों बिजली का जबरदस्त संकट है। बिजली आने और जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। रात्रि में होने वाली कटौती से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


लोकल फाल्ट और रोस्टिंग से दस से बारह घंटे कटौती हो रही है। जिलाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों हैंडपंप रीबोर के लिए पड़े हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन को खराब हैंडपंप ठीक कराने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है। खराब हैंडपंप होने से पानी का संकट है। किसान लगातार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हो रहा है। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बीबीपुर, जैरामपुर, बिसौली, बेरुई, भिटौरा क्षेत्र के गांव केवई में क्षेत्रीय लेखपाल की शिथिलता के कारण एक रुपया मुआवजा नहीं मिल पाया। ज्ञापन देने के दौरान श्रीराम लोधी, हीरा देवी, राधा, करन सिंह पटेल, स्वामी राम आसरे आर्य, बब्बू मिश्रा, अतुल दीक्षित, सुखराज सिंह, गया प्रसाद, मुन्नू मिश्रा, रवि तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed