{"_id":"5f0878a28ebc3e63aa7c9d85","slug":"health-team-reached-mangalpur-dhakauli-village-fatehpur-news-knp5703915194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलपुर ढकौली पहुंची स्वास्थ्य टीम, लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलपुर ढकौली पहुंची स्वास्थ्य टीम, लिए सैंपल
विज्ञापन
मंगलपुर टकौली में थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉक्टर।
- फोटो : FATEHPUR
मंगलपुर ढकौली गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
अमौली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मंगलपुर ढकौली गांव में कैंप लगाया। टीम ने 24 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए और बीमारी के लक्षण वाले मरीजों को दवाएं मुहैया कराईं।
गांव में वायरल बुखार फैलने से परेशान ग्रामीणों ने डीएम संजीव सिंह से गुहार लगाई थी। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। तीन लोगों की स्लाइड टेस्टिंग के लिए भेजी गई। वायरल बुखार से पीड़ित गांव निवासी जीतलाल की दो बेटियों महक (17) व खुशबू (13) को एंबुलेंस से सीएचसी अमौली भेजकर इलाज कराया गया।
प्रधान प्रतिनिधि राजू सचान ने बताया कि गांव में मुनादी करा दी गई है। तीन दिन से डाक्टर दवा उपलब्ध करा रहे हैं। फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा चुका है। हफ्तेभर से सफाईकर्मियों की टीम नालियों की सफाई कर रही है। चिकित्साधीक्षक डा. पुष्कर कटियार ने बताया कि जांच में वायरल बुखार के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
टेस्टिंग में मलेरिया निगेटिव निकला था। तीन मरीजों की स्लाइड बनाई गई है। आशा कार्यकर्ता और एएनम को देखरेख की जिम्मेदारी दी है। कैंप में डॉ. शैलेश कुमार, सुनील शर्मा, लैब टेक्नीशियन विकास सिंह फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।