फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

कौन रोकेगा, किस में दम, बाहर से दवाएं लिखेंगे हम

Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
health
बिंदकी सीएचसी का खराब वाटर कूलर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। सीएचसी में सरकारी इलाज के नाम पर मरीजों के साथ धोखा हो रहा है। सरकारी इलाज की आस लेकर आने वाले मरीजों को बाहर की दवाइयों का पर्चा थमा दिया जाता है। एक दिन पहले बुधवार को निरीक्षण करने आए सीएमओ ने बाजार से दवा न लिखने की डॉक्टरों को हिदायत दी थी। डॉक्टरों की मनमानी के आगे सीएमओ का आदेश हवा हवाई साबित हुआ।
विज्ञापन

सीएचसी में मरीज सरकारी इलाज की मंशा लेकर आते हैं, लेकिन डॉक्टर की कार्यशैली से उन्हें निराशा हाथ लग रही। डॉक्टर मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए पर्चा थमाते हैं। यह हाल तब है जब बुधवार को सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह सीएचसी के निरीक्षण के दौरान बाजार की दवा न लिखने की हिदायत दे चुके हैं। अगले ही दिन इसका डॉक्टरों पर कोई असर नहीं दिखा। सीएचसी परिसर में ही मेडिकल कचरा खुले में फेका जा रहा है। एक साल से सीएचसी में बने बायो वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर ताला पड़ा है। अधीक्षक सीएचसी डॉ. पीबी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों को अस्पताल की दवा ही लिखने के लिए निर्देश हैं। यदि बाहर की जांच या दवा की पर्ची पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल के आसपास सात पैथोलॉजी सेंटर संचालित है। आरोप हैं कि इन सेंटरों के संचालक सीएचसी के डॉक्टरों को मोटा कमीशन देते हैं। इस कारणछोटी से छोटी बीमारी में भी डॉक्टर मरीजों के हाथ में जांच का पर्चा थमा देते हैं। इससे मरीजों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां लगा हैंडपंप कई साल से खराब है। परिसर में लगा फ्रीजर भी पिछले साल गर्मी से खराब है। पानी पीने के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।

डॉक्टर द्वारा लिखा गया निजी मेडिकल स्टोर की दवाई का परिचय। संवाद

डॉक्टर द्वारा लिखा गया निजी मेडिकल स्टोर की दवाई का परिचय। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed