फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

बीमार हैं तो घबराएं नहीं, सिर्फ एक कॉल करें

Wed, 22 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
फतेहपुर। अगर आप बीमार हैं। ज्यादा तकलीफ में हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सा विभाग ने हेल्पलाइन डेस्क नंबर जारी किया है। इसे जरूरतमंद को मिलाना होगा। बीमार का पता और बीमारी का स्वरूप जानने के बाद हेल्प डेस्क संबंधित रोग के विशेषज्ञ की सेवाएं मुहैया कराने में सेतु का काम करेगी। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सामाजिक दूरी बरकरार रहे। रोगियों को अस्पताल में भीड़ न लगानी पड़े और घर बैठे उन्हें चिकित्सीय परामर्श मिल सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को जिला 29 दिन से लॉकडाउन है। सरकारी अस्पतालों की जनरल ओपीडी चलाई जा रही है। अस्पतालों में बहुत गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंस बरकरार रहे। चिकित्सा विभाग ने हेल्प लाइन नंबर 1800-180-5145 मुहैया कराया है। नंबर लखनऊ का है। नंबर मिलाने पर जिला और तहसील के बारे में पूछा जाएगा फिर टेली कंसल्टेशन के सहारे विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि सदर अस्पताल के 17 चिकित्सक इस सुविधा से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed