{"_id":"5e0266898ebc3e87d171d89d","slug":"health-fatehpur-news-knp5342339158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर ही सीमित है आयुष्मान भारत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर ही सीमित है आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा(फतेहपुर)। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थियों को चिकित्सीय लाभ नहीं मिल रहा है। सीएचसी हरदों में योजना का दफ्तर भी खुल गया है, लेकिन अभी तक कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है।
सीएचसी हरदों में दो महीना पहले आयुष्मान भारत योजना का कार्यालय खोला गया है। अभी तक यहां पर कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है। नर्सिंगहोम में भी आयुष्मान मित्र नहीं हैं। लाभार्थियों को इलाज कराने में सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यालय में कर्मचारी की तैनाती न होने से लोगों को यह पता नहीं चल पाता है कि वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं कि नहीं। ऐसे लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। आयुष्मान योजना में जिन नर्सिंग होम को शामिल किया गया है। वहां के लोगों को भी पता नहीं है। कार्यालय के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है। चिकित्सा अधीक्षक यूपी कुशवाहा ने बताया कि आयुष्मान योजना का कार्यालय सीएचसी के एक कक्ष में खोल दिया गया है। कर्मचारी व कंप्यूटर की अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। अगले माह से व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी।