{"_id":"67f973f0ae86e4a28c029d3c","slug":"hangama-in-fatehpur-of-woman-death-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-132247-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा
विज्ञापन
फतेहपुर। मुस्लिम युवक के साथ पिछले चार सालों से रह रही हिन्दू महिला का मुस्लिम रीति रिवाज से शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की शिकायत पर राधानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला के रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा पंथुआ गांव निवासी लल्लू सिंह की पत्नी सीता सिंह(45) का चार साल पूर्व मुराइन टोला के रहने वाले सलमान से प्रेम प्रसंग हो गया था। उसने पति और बच्चों को छोड़कर चार साल पहले सलमान के साथ शादी कर ली थी। सलमान ईसाइन पुरवा देवीगंज में किराये के मकान में महिला के साथ रहने लगा। दो माह पहले लल्लू सिंह की मौत हो गई थी ।
गुरुवार रात सीता की भी मौत हो गई। सलमान शुक्रवार को महिला के शव को लेकर मुराइनटोला स्थित अपने पैतृक घर पहुंचा। मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। महिला के जेठ बंशू सिंह, रमवा प्रधान जयराज सिंह और भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी को इसकी भनक हुई। वह लोग सलमान के घर पहुंच अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की तो मामला राधानगर थाना क्षेत्र का निकला। राधानगर पुलिस को सूचना दी गई। राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि रिश्तेदार महिला की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी प्रकार की अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।