{"_id":"6a42c30533200105ee09a486","slug":"gt-road-dilapidated-due-to-overloaded-vehicles-e-rickshaw-overturns-in-a-pothole-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157640-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई जीटी रोड, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई जीटी रोड, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
विज्ञापन
फोटो-23-जीटी रोड पर बने गड्ढे में भरे पानी में पलटा ई रिक्शा। संवाद
थरियांव। हसवा ब्लॉक के रामपुर-थरियांव से गुजरने वाली जीटी रोड ओवरलोड वाहनों के कारण बदहाल हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। इससे ई-रिक्शा सवार लोग चोटिल हो गए।
कस्बे के बीच से गुजरने वाली जीटी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
सोमवार को पानी से भरे गहरे गड्ढे में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा सीधा कर उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता है। इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीण आशिक अहमद, नवीन दीक्षित, कमल लोधी, अजय मोदनवाल, कैलाश मौर्य और अवधेश मौर्य ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।