फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GRP constable and family members assaulted, FIR against three

Fatehpur News: जीआरपी के सिपाही व परिजनों से मारपीट, तीन पर एफआईआर

Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
GRP constable and family members assaulted, FIR against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। शहर की आवास विकास कॉलोनी में जीआरपी में तैनात एक सिपाही और उसके परिवार वालों से मारपीट व गालीगलौज की गई। सिपाही के सिर में चोट आई। सिपाही ने कॉलोनी के ही तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी स्वदेश कुमार सिंह हरदोई में जीआरपी थाने में सिपाही है। स्वदेश कुमार का कहना है कि वह छुट्टी लेकर घर आए थे। वह अपने बड़े भाई सुरेंद्र कुमार के साथ 31 दिसंबर को अपनी ससुराल आवास विकास कॉलोनी गए थे। जहां उनके ससुर ओमकार सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले के सुनील चौधरी, अनिल चौधरी और उनका बहनोई विकास उनके बेटे रोहित को ढूंढते हुए घर आए थे। उन्होंने रुपयों के लेन-देन को लेकर गालीगलौज की थी और धमकी भी देकर गए थे।
विज्ञापन

वह आरोपियों से बात करने उनके घर गए, जहां आरोपियों ने उनके साथ भी गालीगलौज की। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए लोहे की रॉड और डंडे निकाल लाए। उनके साथ मारपीट की जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। थाना पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed