{"_id":"6a1f2c39e3569d98d3069b1a","slug":"gram-rozgar-sevaks-started-pen-down-strike-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-155941-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ग्राम रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ग्राम रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
विज्ञापन
फोटो-35-बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक में तैनात रोजगार सेवकों ने मानदेय नहीं मिलने और मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ जय प्रकाश को सौंपा।
रोजगार सेवकों ने कहा कि वह 17 वर्ष से अधिक समय से संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। आज तक उन्हें स्थायी सेवा सुरक्षा और समुचित सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। वह ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के संचालक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रोजगार सेवक ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समय से मानदेय का भुगतान कराने, कार्य दायित्व बढ़ाकर विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने, एंड्रॉयड मोबाइल और डेटा रिचार्ज की व्यवस्था कराने सहित 10 मांगें की हैं। इस मौके पर सतेंद्र कुमार, संजय कुमार, दयाराम, सूरजबली, बद्री प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।