{"_id":"69d162438a2e3c6db70a7dc8","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-tractor-grandmother-and-brother-critically-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152248-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत, दादी और भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत, दादी और भाई गंभीर घायल
विज्ञापन
फोटो-45-हादसे के बाद खंती में ट्रैक्टर।संवाद
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के केवाई गांव के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में दादी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा गांव निवासी पतरिया की पुत्री सायबा अपनी दादी कदीमुन और भाई चांद के साथ बाइक से अमौली से घर लौट रही थीं। अमौली-जोनिहा मार्ग पर जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवाई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सायबा को मृत घोषित कर दिया। चांद और कदीमुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में चला गया।
विज्ञापन
घायल चांद ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन सिलमनी की ससुराल निबिया खेड़ा कोतवाली घाटमपुर कानपुर देहात से लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।