फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganga's water level increased further, migration started from Bindki Farm

Fatehpur News: गंगा का जलस्तर और बढ़ा, बिंदकी फार्म से पलायन शुरू

Thu, 24 Aug 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased further, migration started from Bindki Farm
औंग। बाढ़ के सैलाब ने कटरी वासियों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। गंगा का जलस्तर बुधवार को और बढ़कर 101.160 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। खासतौर पर बिंदकी फार्म के लोगों ने बुधवार को घर छोड़कर राहत शिविर की ओर रुख करना शुरू कर दिया। फार्म के छह परिवार राहत शिविर पहुंचे। वह अपने साथ तंबू, तिरपाल, बांस-बल्ली लेकर पहुंचे। कई परिवारों के रात तक पहुंचने की बात कही गई। वहीं, कालीकुंडी के सभी ग्रामीण परिवार के साथ गृहस्थी, मवेशी, समान लेकर दरियापुर बांगर पहुंच गए हैं। उन्हें दरियापुर बांगर में 20 साल पहले सरकार से आवास मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मछुआरों की नाव का सहारा लेकर बिंदकी फॉर्म के बाढ़ पीड़ित पांडु नदी की जलधारा से महुआ घाटी बाढ़ राहत शिविर पहुंच रहे हैं। मवेशियों के बच्चों को नाव से निकाल रहे हैं। उन्हें बुधवार को अपने ही ओर से रहने और खानपान की व्यवस्था करनी होगी। इसमें रामकिशोर, राजू, अचल बहादुर, अमरनाथ, नंदकिशोर, चंडिका पहुंच चुके हैं। अन्य 10 परिवारों को बाढ़ राहत शिविर पहुंचना है। लेखपाल शुभम सिंह ने बताया कि पन्नी, बल्ली, तिरपाल मंगाया जा रहा है। गुरुवार से राशन सब्जी सभी जरूरी सामान बाढ़ राहत शिविर में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन



बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित गांव
- काली कुंडी, रामघाट, बेरीनारी, बेनीखेड़ा, जाड़े का पुरवा, अवसेरी खेड़ा, सदनहा, बिंदकी फॉर्म बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं। काली कुडी गांव तीसरी बार पानी में बह गया है। झोपड़ियां जल समाधि ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- यह गांव आशिक प्रभावित
दरियापुर बांगर, दरियापुर कटरी, मदार खेड़ा ,माल्लूखेड़ा, बंबुरी खेड़ा ,नया खेड़ा, पंचघरा, बड़ा खेड़ा आंशिक रूप से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed