{"_id":"6351a76917072b288f1dd017","slug":"gang-rape-victim-s-condition-worsened-in-panic-fatehpur-news-knp724377623","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की दहशत में बिगड़ी हालत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की दहशत में बिगड़ी हालत.
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी की बुुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई, हालांकि पीएचसी में इलाज के बाद सुधार आया है।
पुलिस ने गुरुवार को भी किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद जेल भेजेगी। पुलिस ने किशोरी के बयान भी दर्ज किए हैं।
असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 16 अक्तूबर की रात मेला देखकर घर लौट रही थी।
प्रतापनगर झाल तिराहे के पास किशोरी लघुशंका को रुकी थी। इसी दौरान प्रतापनगर निवासी सगे भाई अंशु सिंह, नितिन सिंह और उनका सराय खालिस निवासी मौसेरा भाई शनि किशोरी को अगवा कर ले गए थे।
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस अंशु सिंह और नितिन सिंह की गिरफ्तारी में नाकाम है।
किशोरी की मां ने बताया कि बेटी को रात में अचानक उलझन होने लगी। वह बुखार से पीड़ित हो गई। वारदात के बाद बेटी दहशत में हैं।
प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी शनि को जेल भेजा जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।