फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fraudulently sold older brother's house

Fatehpur News: धोखाधड़ी कर बड़े भाई का घर बेच डाला

Mon, 07 Jul 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
fraudulently sold older brother's house
बहुआ। छोटे भाई ने दूसरे प्रांत में कमाने गए बड़े भाई का घर धोखाधड़ी कर बेच डाला। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र दतौली गांव निवासी बिंदा सिंह उर्फ विमल सिंह (43) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पिता भिक्खू की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। पिता ने मौत से पहले घर का बंटवारा उसके और भाई चुन्नू सिंह (40) के बीच किया था। वह अपने हिस्से के घर बनाकर रहता है। दूसरे घर में छोटे भाई चुन्नू सिंह परिवार के साथ रहता है। रोजगार की वजह से वह अपने मकान में ताला बंद कर परिवार समेत गुजरात चला गया था। वह पांच साल से गुजरात में परिवार समेत रह रहा है। छोटे भाई चुन्नू सिंह ने घर का ताला तोड़कर गृहस्थी और स्कूटी चोरी कर ली। इधर, फर्जीवाड़े से भाई ने गांव के शिवबरन प्रसाद द्विवेदी को घर बेच दिया। कुछ दिन बाद शिवबरन प्रसाद द्विवेदी ने घर गांव के मानसिंह को बेच दिया। मान सिंह और उसके तीन भाई घर में रहने लगे। गांव लौटने पर घटना की जानकारी हुई। उसने ललौली थाने शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि चुन्नू व मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed