{"_id":"69c5816cdbde0d0c2c0e39ba","slug":"fraud-of-250-lakhs-committed-by-sending-victim-to-malaysia-on-a-tourist-visa-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151693-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेजकर 2.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेजकर 2.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी का झांसा देकर युवक को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेजकर 2.50 लाख रुपये ठग लिए। वहीं मलेशिया पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस पर युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के इंद्रो गांव निवासी अवधेश सैनी ने पुलिस को बताया कि सिमौर गांव के मनोज विश्वकर्मा ने एक दोस्त के माध्यम से उसके पुत्र को फर्जी वीजा पर मलेशिया भेजा। इसके बदले में 2.50 लाख रुपये लिए गए। फ्लाइट से उतरते समय वीजा पकड़े जाने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
किसी तरह बेटे को वापस बुलाया गया। इसके बाद जब मनोज से रुपये वापस मांगे गए तो उसने गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।