फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud committed by selling the plot again, threatened with a pistol on protest

Fatehpur News: दोबारा प्लॉट बेचकर की धोखाधड़ी, विरोध पर तमंचा सटा धमकाया

Thu, 27 Nov 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by selling the plot again, threatened with a pistol on protest
फतेहपुर। दोबारा प्लॉट बेचकर धोखाधड़ी करने और विरोध पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास निवासी माता प्रसाद के मुताबिक उन्होंने 26 अगस्त 2020 को पत्नी शांति देवी के नाम पर शेखपुर उनवा में मोहम्मद शारिक से प्लॉट खरीदा था। नौ दिसंबर 2024 को वह प्लॉट की देखभाल करने पहुंचे तो शारिक साथियों के साथ वहां दीवार बनवा रहा था।
विज्ञापन

आपत्ति जताने पर शारिक ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया। शिकायत पर पुलिस ने निर्माण रुकवाया लेकिन 12 जुलाई 2025 को शारिक दोबारा निर्माण कराने पहुंच गया। पीड़ित को आरोप है कि शारिक ने तमंचा कनपटी पर सटा कर प्लॉट के पास न आने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया कि प्लॉट को दो हिस्सों में बांटकर शारिक और अवधेश गुप्ता ने फर्जी तरीके से बेच दिया है। 26 अक्तूबर से फिर निर्माण कराया जा रहा है। कोतवाल तारकेश्वर राय के अनुसार मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed