फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fox terror in sai village

साईं गांव में लोमड़ी का आंतक

Tue, 01 Dec 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fox terror in sai village
झाऊपुर जंगल के पास बसे साईं गांव में एक लोमड़ी ने जनता को दहशतजदा कर रखा है। यह वन्य जीव घर में दाखिल होकर हमला बोल रहा है। अभी तक चार लोग इसका शिकार बन चुके हैं। दहशत का आलम यह है कि बच्चों को अकेले बाहर खेलने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव में काफी दिन से लोमड़ी का आतंक है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से गुहार लगा रहे हैं लेकिन इसकी अनसुनी की जा रही है। नतीजा लोमड़ी का दखल दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही लोमड़ी सीधे घरों में दाखिल हो जाती है और जो भी सामने आता है। उसे अपना निशाना बनाने में देर नहीं लगाती।
विज्ञापन

अभी तक चुनकी पत्नी मौजीलाल, श्रीकृष्ण कुशवाहा, कृष्णपाल प्रजापति व सियाराम को लोमड़ी काटकर घायल कर चुकी है। चर्चा है कि लोमड़ी पागल है, इसीलिए ऐसी हरकत करती है। गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पास में ही भाऊपुर जंगल होने के कारण अक्सर जानवर गांव में घुस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग को जानकारी देने के बावजूद लोमड़ी को पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम नहीं किया जा रहा है। उधर, वन दरोगा श्रवण शुक्ला ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। वह गांव जाकर लोगों से जानकारी लेकर जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed