फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fourteen days later, statues of Radha-Krishna had

चौदह दिन बाद मिली राधा-कृष्ण की मूर्तियां

Fri, 06 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fourteen days later, statues of Radha-Krishna had
जहानाबाद थाने में बरामद राधा कृष्ण की मूर्तियां - फोटो : amarujala
 बुढ़वा गांव से चोरी अष्टधातु की राधा कृष्ण की चोरी मूर्तियां 14 दिन बाद पुलिस को बरामद हो गईं। दोनों मूर्तियां नाटकीय ढंग से नलकूप की टंकी से बरामद हुई है। मंदिर से जुड़े लोगों ने मूर्तियों की पहचान की है। पूरे गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल ताशे बजने लगे और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। हालांकि मूर्तियों के चोरी जेवरातों और आरोपियों का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वां गांव स्थित 148 साल पुराने प्राचीन मंदिर से राधा व कृष्ण की मूर्तियां 22 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। पुजारी विशंभरराज मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका था। चकलालपुर बीबी उर्फ पिपरहापुर गांव के रिटायर्ड प्रिंसिपल चंद्रप्रकाश ने गुरुवार दोपहर नलकूप की टंकी से पानी का पाइप जोड़ने के लिए मजदूर पप्पू को उतारा। उसके पैरो में मूर्तियां टकराईं तो उसने बाहर निकाला। पानी से बाहर निकालने के बाद मूर्तियों को देखकर मजदूर हतप्रभ रह गया। उसने रिटायर्ड प्रिसिंपल को मूर्तियां सौंपी। यह खबर प्रिंसिपल ने पुलिस को दी। सूचना पर एसएचओ अनिल राय, एसएसआई राजेंद्र सिंह और एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। मूर्तियां को लेकर थाने पहुंचे। मंदिर के पुजारी और सर्वाकार अशोक गुप्ता ने मूर्तियों की पहचान की। ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। राधा की मूर्ति में पांच ग्राम सोने की बेसर, दोनों मूर्तियों में चांदी के आठ कड़े, दो मुकुट, दो कमर की करधनी चोरों ने पार किया है।
विज्ञापन


एसएचओ अनिल रॉय  ने बताया मूर्तियों का चोरी गया श्रृंगार चोरों के मिलने पर बरामद हो जाएगा। पुलिस के दबाव में चोर मूर्तियां छोड़कर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed