फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four -year -old girl killed in a road accident

सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत

Thu, 12 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four -year -old girl killed in a road accident
सिमरन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर/असोथर । बेकाबू वाहन से बुधवार की सुबह चार साल की सिमरन कुचल गई। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। मासूम का घटनास्थल पर ही दम निकल गया। वह अपनी मंझली बहन के साथ सड़क पार कर दुकान जा रही थी। बहन आगे निकल गई और वह तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। हादसे की खबर से मृतका के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हादसा सुबह नौ बजे असोथर थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव में हुआ। गांव के नसीम अहमद की छोटी बेटी सिमरन अपनी मंझली बहन सानिया के साथ खाने-पीने का सामान लेने गांव के चौराहा गई थी। यह दोनों बहनें एक दूसरे का हाथ पकड़े हुई थीं। सड़क पार करने के दौरान सानिया उस पार हो गई, जबकि पीछे चल रही सिमरन एक वाहन की चपेट में आ गई। वाहन उसे कुचलता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में सिमरन के शरीर से अधिक खून निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन को सड़क पर खून से लथपथ देखकर बहन दहाड़ मार कर रोने लगी। जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए ले आई। एसओ सुभाष चंद्र चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ बेटी को कुचल कर मार डालने की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed