{"_id":"6a08b3c16b3547cda303c849","slug":"four-people-drowned-while-crossing-the-ganges-on-amavasya-a-teenager-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154835-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अमावस्या पर गंगा करते वक्त डूबे चार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अमावस्या पर गंगा करते वक्त डूबे चार, किशोर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-06-शिवम। स्रोत परिजन
प्रेमनगर/फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरगूपुर बरगला मजरा टड़वापर गंगा घाट में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। चरवाहों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन किशोर डूब गया। किशोर का शव करीब तीन घंटे बाद मिला।
टड़वापर गांव निवासी सगे भाई राजू पासवान और रामू पासवान परिवार के साथ गंगा स्नान करने घाट पहुंचे थे। राजू का पुत्र रत्नेश (13), रामू का पुत्र शिवम (11), पत्नी श्यामकली और मां रामधनी देवी स्नान कर रहे थे। तभी रत्नेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में शिवम भी डूबने लगा। बच्चों को बचाने पहुंचीं श्यामकली और रामधनी देवी भी पानी में फंस गईं।
घाट किनारे भेड़ चरा रहे चरवाहों ने लंबी लकड़ी (लग्घी) के सहारे शिवम, श्यामकली और रामधनी देवी को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रत्नेश की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे बाद उसका शव गहरे पानी से बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि गंगा स्थान के दौरान चार लोग डूब गए थे। इसमें किशोर की मौत हो गई है।