Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four missing students returned from Chitrakoot after two days

Fatehpur News: लापता चार छात्र दो दिन बाद चित्रकूट से घूमकर लौटे

Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four missing students returned from Chitrakoot after two days
फतेहपुर। शहर के लापता सगे भाइयों समेत चार छात्र दो दिन बाद घर लौट आए हैं। लाडलों के मिलने से परिवारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के टीचर्स कालोनी निवासी अनुपम सिंह का पुत्र चंदन (15), कुंदन सिंह (8) हरिहरगंज निवासी श्यामबाबू का पुत्र आनंद सोनी (15) व दुर्गा नगर हरिहरगंज निवासी विवेक शर्मा का पुत्र कुशल शर्मा (15) 12 अगस्त की सुबह स्कूल जाने को निकले थे। इसके बाद लापता हो गए थे। सिर्फ आनंद स्कूल पहुंचा था। खोजबीन के दौरान चारों परिवारों ने एक दूसरे संपर्क किया। कोई पता नहीं लगने पर सगे भाइयों की मां स्नेहलता ने बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चारों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर ज्वालागंज के पास से पकड़ा। परिजनों को सुपुर्द किया।
स्नेहलता ने बताया कि सुबह बच्चों को देर से स्कूल जाने पर डांटा था। इसके बाद छोटे बेटे कुंदन ने पांच रुपये झंडा खरीदने को मांगे। उसने 15 रुपये देकर दोनों को भेजा था। उसके बाद दोपहर होने पर आनंद की मां बच्चों की पूछताछ को आई। बच्चों के साथ कुशल रहता है। उसके बारे में पता लगाया तो वह भी गायब था। घर लौटे बच्चों से पूछताछ में पता लगा कि कुशल के पास रुपये थे। चारों अचानक चित्रकूट घूमने चले गए थे। यह लोग कई दिन से भागने की योजना बना रहे थे। सभी बस से चित्रकूट पहुंचे। इसके बाद बस से ही प्रयागराज के रास्ते लौटकर आए हैं। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


--------

जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा
फतेहपुर। खागा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुन्ना खां उर्फ मो. मुमताज खान ने एफआईआर में बताया कि उसकी दुकान, खाली प्लाट बाजार में स्थित है। एक दुकान बनी है। बाकी जमीन पड़ी है। बरहटा गांव के नफीस अहमद ने 21 दिसंबर 2010 को एक लाख 20 हजार रुपये में आठ वर्ग फीट भूमि का बैनामा कराया था। बाकी जमीन का तीन लाख 20 हजार में देने की बात कहकर 20 नवंबर 2022 को कब्जा कर लिया। अब रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed