फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   four members of interdistrict gang arrested, 20 bikes recovered

फतेहपुर : पांच अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 20 बाइक और चार देसी बम बरामद

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौराहे पर चोरों के बाइक बेचने आने की सूचना पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन
four members of interdistrict gang  arrested, 20 bikes recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में दो थानों की पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी की 20 बाइक और दो देसी बम बरामद किए गए। गैंग के चार सदस्य भाग निकले। चोरी की बाइकों में पांच शहर, दिल्ली और कानपुर की हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौराहे पर चोरों के बाइक बेचने आने की सूचना पुलिस को मिली थी। बिंदकी कोतवाली, जाफरगंज थाने और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर धर्मेंद्र सिंह निवासी बलईपुर थाना थरियांव, लल्लू सोनकर निवासी कुंवरपुर थाना मलवां, अनुज यादव उर्फ प्रीतम निवासी गोधईया थाना जाफरगंज, धर्मवीर उर्फ राज निवासी गौसपुर थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उनके पास से दो बाइक, चार देशी बम बरामद किए गए। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गैंग के सदस्य शंकर सोनकर निवासी कोरसम थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पांच बदमाश भाग निकले। बाइक चोरों की निशानदेही पर जोनिहा चौराहे के पास जंगल से चोरी की 18 बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोर नंबर और फर्जी कागजात बनाकर बाइक बेचते थे। एसपी ने बताया आरोपियों खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई की जाएगी। बरामद बाइकों में एक दिल्ली, एक शहर कोतवाली और तीन कानपुर के घाटमपुर, नौबस्ता और चकेरी की हैं। अन्य बाइकों को चेचिस नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है।
 

एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15000 का पुरस्कार दिया है। आरोपियों की धरपकड़ में बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, जाफरगंज थाने के उपनिरीक्षक रमाकांत गिरी, स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा शामिल रहे हैं।

वाहन चोरी के आरोपियों में पुलिस ने गैंगलीडर लल्लू को बताया है। मलवा के कुंवरपुर का रहने वाला लल्लू के खिलाफ रायबरेली, कानपुर और जिले के अशोथर,मलवा, कल्यानपुर, शहर कोतवाली, बिंदकी में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे वाहन चोरी के हैं।

इसके अलावा हत्या के प्रयास लूट फ्रॉड से भी मुकदमे हैं। वहीं कल्यानपुर के गौसपुर के रहने वाले धर्मवीर उर्फ राजू के खिलाफ वाहन चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बाकी आरोपियों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। एसपी ने बताया अपराधिक इतिहास वाले आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

फरार आरोपियों से वाहन बरामदगी की संभावना
पकड़े गए वाहन चोरों के गैंग ने पांच साथियों के नाम कबूले हैं। इसमें एक थरियांव थाना क्षेत्र के रहने वाला एक शातिर वाहन चोर है। इन लोगों के पकड़े जाने के बाद और बाइक भी बरामद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed