फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four lapses by the school management revealed in the case of Tejas's death.

Fatehpur News: तेजस की मौत के मामले में विद्यालय प्रबंधन की चार खामियां उजागर

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four lapses by the school management revealed in the case of Tejas's death.
फाइल फोटो-14-तेजस। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। छात्र तेजस की मौत के मामले में डीआईओएस की जांच में कॉलेज प्रबंधन की चार प्रमुख खामियां सामने आई हैं। डीआईओएस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड प्रयागराज को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में एसपी आवास के पास रहने वाला तेजस सरस्वती बाल मंदिर शिवपुरम में कक्षा 11 का छात्र था। 26 अगस्त को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 1500 रुपये जुर्माना लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया। बाद में छात्र सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास बेसुध मिला था। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार की जांच में सामने आया कि नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को दूसरी उत्तर पुस्तिका दी जानी चाहिए थी और शारीरिक दंड नहीं दिया जाना चाहिए था। जांच में अवकाश के दिन विद्यालय खोलकर परीक्षा कराने की भी पुष्टि हुई।

छात्र को अभिभावक के साथ स्कूल आने का नोटिस जारी किया गया, जबकि ऐसा नोटिस नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि छात्र से 1500 रुपये जुर्माना वसूलने के आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी। डीआईओएस ने बताया कि जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed