फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four lakh rupees including three lakh cash were stolen from a shop by breaking into a shop.

Fatehpur News: सेंध लगाकर दुकान से तीन लाख नकद समेत चार लाख की चोरी

Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees including three lakh cash were stolen from a shop by breaking into a shop.
जाफरगंज। सेंध लगाकर किराने की दुकान से बुधवार रात चोरों ने तीन लाख नकद व एक लाख के आसपास का माल चोरी किया। घटना से इलाकाई दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पहले भी दुकानों से हुई चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


चांदपुर थाना के छेदिया निवासी लोहा सिंह जाफरगंज थाने के उमरिहा मांझेपुर बाजार में किराने की दुकान है। वह बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। उसकी दुकान की दीवार में सेंध लगाकर रात को चोरी हो गई। दुकानदार सुबह दुकान पहुंचा। दुकान के अंदर बिखरा सामान व गुल्लक टूटी देखकर उसके होश उड़ गए। चोरी की खबर पर इलाके के व्यापारी इकट्ठा हो गए। दुकानदार ने बताया कि त्योहार पर खरीददारी के लिए तीन लाख रुपये गुल्लक में रखे थे।
विज्ञापन

कई व्यापारियों को रुपये देने थे। इसके अलावा एक लाख कीमत का माल चोरी हुआ। चोर दुकान में सेंध लगाकर घुसे हैं। उसके बाद शटर फैलाकर निकले हैं। व्यापारियों ने बताया कि पहले भी बाजार में कई दुकानों में चाेरी हो चुकी है। पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उसका भाई से विवाद चल रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed