फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four injured arrive at hospital every hour

Fatehpur News: हर घंटे चार घायल पहुंचे अस्पताल

Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured arrive at hospital every hour
फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर सात सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में तीस से अधिक लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर घंटे करीब चार मरीज पहुंचे। ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे में लोघीगंज, कोतवाली बाईपास, अल्लीपुर, खागा, कल्यानपुर, दूधीकगार मोड़, ज्वालागंज, चौडगरा में सड़क दुर्घटनाएं हुई। इन हादसों में जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गोतमपरा गांव के रहने वाले नारेंद्र की मौत हो गई। जबकि बेटा गौैरव, रेखा, पवन, हरिप्यारी, किरन, सपना, कशिश घायल हो गए। उधर प्रयागराज से स्नान कर मथुरा लौट रहे कार सवार रोहित सक्सेना, विमला, मोना, अनुराग, हार्दिक, रामदुलारी, दयाशंकर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। कार सवार सभी घायल हो गए। वहीं प्रयागराज से कानपुर हाईवे पर एक अन्य घटना में रवी बहादुर, योगेद्र, सचिन, भूपेंद्र, मथुरा प्रसाद, राकेश, श्यामला को घायल अवस्था में ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इस तरह से चार अन्य घटनाओं के साथ कुल सात घटनाओं में 30 घायल जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में उपचार कराने पहुंचे। इसमें कई को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed