{"_id":"60d381828ebc3e6ef9051869","slug":"footover-bridge-satred-fatehpur-news-knp636039930","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज से शुरू हो गया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज से शुरू हो गया आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। रेलवे स्टेशन पर बने नये फुट ओवरब्रिज को शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ पुराने फुट ओवरब्रिज बंद हो गया है।
करीब डेढ़ साल पहले रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। रंग रोगन के बाद लाइटें भी लगा दी गई हैं। उद्घाटन से पहले ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो गया है। वर्ष 1940 में बना पुराना ओवरब्रिज बंद कर दिया गया है। वरिष्ठ खंड अभियंता ब्रिज राकेश यादव ने बताया कि पिछले साल दिसंबर माह से ओवरब्रिज
का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें एक करोड़ रुपये की लागत से 24 फुट लंबे 90-90 मीटर के दो रैम्प बनाए गए हैं। पूरे ब्रिज की लंबाई 204 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर है। यह फुट ओवरब्रिज एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर प्लेटफार्म दो-तीन तक बनाया गया है। पुराने पुल को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी ठेकेदार ने हैंडओवर नहीं किया है। हैंडओवर होते ही उद्घाटन कराया जाएगा।