फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five lakh rupees were grabbed on the pretext of buying a vehFive lakh rupees were grabbed on the pretext of buying a vehicle onlineicle online

Fatehpur News: ऑनलाइन वाहन खरीदने का झांसा देकर पांच लाख हड़पे

Sat, 15 Feb 2025 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were grabbed on the pretext of buying a vehFive lakh rupees were grabbed on the pretext of buying a vehicle onlineicle online
फतेहपुर। ऑनलाइन वाहन बेचकर लखनऊ के दो लोगों ने एक युवक से पांच लाख की धोखाधड़ी की। मामले में जहानाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाने के पपरेंदा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि ओएलएक्स पर पुराना वाहन खरीदने के लिए तलाश की थी। उसे बोलेरो पसंद आई। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर जितेंद्र से संपर्क किया। जितेंद्र ने रणदीप श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति से बात कराई।

दोनों स्वास्तिक एसोसिएट्स के नाम से फाइनेंस के बकाए की गाड़ी खींचने का काम करते हैं। वाहन को पांच लाख रुपये में दिलाने की बात कही। उसने पांच जनवरी 2024 को गाड़ी पसंद करने के बाद 20 हजार रुपये बयाना दिया। बयाना देने के बाद उससे दोनों ने एक हफ्ते में पूरी रकम देने को बोला।
विज्ञापन


दोनों ने गाड़ी मालिक रामसनेही निवासी इंदिरानगर लखनऊ से मोबाइल पर बात कराई। उसने नौ जनवरी को ऑनलाइन व कैश पांच लाख रुपये दिए। दूसरे दिन उसे दोनों ने वाहन दे दिए। कुछ दिन बाद कागजात तैयार कर देने को कहा। उन लोगों ने कागजात न देकर फाइनेंस अदा नहीं किया। इसी वजह से 13 अप्रैल को फाइनेंस कर्मियों ने उसकी गाड़ी खींच ली। उसका पांच लाख रुपया हड़प लिया। उसने दोनों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रणदीप श्रीवास्तव ने एक लाख 80 हजार रुपये की जून 2024 में दो चेक दी थीं। दोनों चेक बाउंस हो गईं। काफी दबाव बनाने पर अगस्त में 66 हजार रुपये लौटाए। इसके बाद बाकी रुपये नहीं लौटाए।


उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लखनऊ बिजनौर थाने के ओमेक्स सिटी निवासी जितेंद्र, रणदीप श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed