{"_id":"a152f67296276b2bdb9c9c9ee37bd346","slug":"fire-police-gust-history-sheeters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थानाक्षेत्र के टेक्सारी खुर्द गांव में हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन पुलिस ने बदमाशों की दो देशी रायफलें बरामद कर ली हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने में सिपाही राजीव घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
टेक्सारी खुर्द गांव में पंचायत चुनाव में खलल पैदा करने के लिए बदमाशों की योजना की जानकारी पुलिस को मिली थी। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने टीम के साथ बुधवार मध्यरात्रि हिस्ट्रीशीटर चंद्र किशोर के घर पर छापा मारा। वहां पर पहले से ही दूसरा हिस्ट्रीशीटर राजदेवी लोधी ऊर्फ भोपाली मौजूद था।
पुलिस ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की। तभी बदमाशों ने पुलिस पर रायफल से फायरिंग करके छत में जा चढ़े। फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम में मौजूद एसआई मलखान सिंह, तौकीर, तौहीद, आनंद समेत अन्य सिपाहियों ने बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन
बदमाशों ने खुद को पुलिस के घेरे में देखकर रायफल दूर फेंक दी। इससे पुलिस चकमे में पड़ गई और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। एसएचओ ने बताया कि बदमाशों से दो देशी रायफलें बरामद हुई हैं। दोनों हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ दर्जन भर मुकदमे हत्या और लूट के दर्ज हैं। इनके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।