{"_id":"642b2680e67be9de020db754","slug":"fire-broke-out-at-three-places-one-fire-engine-gasped-fatehpur-news-c-12-1-160792-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन जगह लगी आग, एक दमकल गई हांफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन जगह लगी आग, एक दमकल गई हांफ
विज्ञापन
फोटो-01-खागा फायर स्टेशन
तीन जगह लगी आग, एक दमकल गई हांफ
- दमकल में संसाधनों की कमी, स्वयं की सतर्कता ही है बढ़ी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। गर्मी का तापमान जैसे-जैसे चढ़़ रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को कुछ समय के अंतराल में तीन स्थानों पर आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक ही जगह पहुंच पाई। दो खेतों की फसल राख हो गई। इसकी वजह दमकल के बेड़े में सिर्फ एक ही फायर ब्रिगेड गाड़ी का होना है।
प्रभुनगर में सूरज के गेहूं की फसल और बगीचे में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। इसी बीच सलेमपुर के मजरे मण्डवा के बउवा के खेत में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी होने की वजह से सिर्फ फायर कर्मी और पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही दमकल विभाग में तीसरी आगजनी की घटना की सूचना पहुंची। गांव बुदवन में अरविंद के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की सूचना के बाद अदकल अमला असहाय दिखा। दोनों स्थानों पर बिना संसाधन दमकल अमला के साथ पुलिस कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का जतन करते दिखे। दो आगजनी में चार बीघे से ज्यादा फसल जल गई।
-- -- -- -- -- -- --
संसाधन और कर्मियों की है कमी
खागा फायर ब्रिगेड स्टेशन में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तेज प्रकाश वर्मा प्रभारी हैं। एफएसओ की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। दो चालक की नियुक्ति की जगह एक ही है। 16 फायरमैन की जगह सात मौजूद है। आग बुझाने के लिए एक बड़ी गाड़ी यहां उपलब्ध है। तेज प्रकाश वर्मा ने बताया कि बड़ी गाड़ी बड़े रास्तों में घटना स्थल तक पहुंच जाती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की संकरी गलियों में नहीं पहुंच पाती है। क्षेत्र के लिए एक छोटी दमकल गाड़ी की जरूरत है। इसके लिए विभागीय पत्राचार किया जाता रहता है। गर्मी में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
इनका रखें ध्यान
- चूल्हे की राख को पूरी तरह से बुझाकर पानी डालकर ही बाहर फेंके।
- खेत या जंगल में बीड़ी, सिगरेट से पूरी तरह परहेज करें या पूरी तरह से बुझाकर ही फेंके।
- महुआ की पत्ती को जमा कर लें, लेकिन इसमें आग न लगाएं।
-मवेशियों को मच्छर से बचाने के लिए धुआं करें लेकिन पूरी तरह से पानी डालकर जरूर बुझाएं।
-बिजली के खंभे या तार के नीचे की फसल को काटकर साफ कर दें।
- शार्ट सर्किट से बचने के लिए रात में दुकान या होटल बंद करने से पहले मेन स्वीच बंद करें।
-- -- -- -- -- -- -- --
यहां करें कॉल
- 9454418587 व 9454418588