{"_id":"6014128b8ebc3e08a3081c71","slug":"fir-shopkeeper-two-fathepur-news-inferior-pesticide-fatehpur-news-knp6086192175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया कीटनाशक बेचने वाले दो दुकानदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया कीटनाशक बेचने वाले दो दुकानदारों पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। घटिया कीट नाशक बेचने वाले दो दुकानदारों पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन दुकानों से लिए गए नमूने जांच में घटिया मिले हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ हथगाम क्षेत्र के शाहपुर में मेसर्स कमलेश खाद भंडार में छापा मारा था।
जहां से नामिनी गोल्ड कीटनाशक का नमूना लिया गया था। इसी प्रकार धाता ब्लाक के रक्षपालपुर में मेसर्स आस्था कृषि केंद्र है। यहां से साइपर मैथरीन 25 प्रतिशत ईसी व प्रोफेनोफास 40 प्रतिशत और साइपरमेप्रिन चार प्रतिशत कीटनाशक के नमूने लिए गए थे।
ये नमूने प्रयोगशाला की जांच में घटिया पाए गए हैं। ऐसे में इन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही कीटनाशक बेचने का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।