फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against six people, including relatives, for abetting a farmer's suicide.

Fatehpur News: आत्महत्या के लिए किसान को उकसाने में रिश्तेदारों समेत छह पर प्राथमिकी

Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people, including relatives, for abetting a farmer's suicide.
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए किसान को उकसाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सथरियांव निवासी स्व. राजकुमार पासवान की पुत्री शालिनी देवी ने बताया कि मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह नाबालिग बहन और छोटे भाई की जिम्मेदारी निभा रही है। पिता के पास राधानगर थाने के पास शहरी क्षेत्र में कीमती जमीन थी।
विज्ञापन

आरोप है कि मोहनपुर, गाजीपुर निवासी मौसा प्रमोद कुमार और मौसी रामा देवी ने पिता से मेलजोल बढ़ाया। दोनों ने पिता को प्रधान बनाने का झांसा देकर जमीन बिकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बिक्री की रकम में से मौसा ने पिता के खाते से राजबहादुर सिंह यादव, प्रीतम सिंह यादव, गाजीपुर थाना क्षेत्र के नहरखोर निवासी दूसरे मौसा क्षत्रपाल और लोहनखेड़ा निवासी मामा नरेंद्र के खातों में रुपये भिजवाए और कुछ रकम नकद ली।

आरोप है कि रुपये जरूरत के नाम पर लिए गए थे। शालिनी ने बताया कि रकम वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज कर धमकाने लगे। रुपये डूबने से आहत पिता ने 22 अप्रैल को फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed