{"_id":"6a480767cefd8c310d09f6fd","slug":"fir-registered-against-clerk-wife-and-forest-ranger-lover-for-harassing-husband-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157916-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति को प्रताड़ित करने की लिपिक पत्नी व वन रेंजर प्रेमी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति को प्रताड़ित करने की लिपिक पत्नी व वन रेंजर प्रेमी पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित होकर पति के जहर खाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने उत्पीड़न और अवैध धन उगाही का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने 28 जून को जहर खा लिया था। हालत में सुधार के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। युवक ने बताया कि उसकी शादी आठ फरवरी 2013 को लोधीगंज इलाके में हुई थी। पत्नी को मृतक आश्रित कोटे में वन विभाग में नौकरी मिली थी।
2018 में पिता की मौत के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। तभी विभाग के डिप्टी रेंजर से उसके अवैध संबंध हो गए। विरोध पर पत्नी मायके रहने लगी। करीब ढाई वर्ष से युवक छोटे पुत्र के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी और प्रेमी ने 50 लाख रुपये और संपत्ति की मांग की तथा दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।