फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fir lodged in fatehpur

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश में क्रास एफआईआर

Sat, 07 Nov 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
fir lodged in fatehpur
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच छेड़खानी, लूटपाट का आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार रात क्रास एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक पक्ष प्रधान है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने गुरुवार शाम थाने में प्रधान के बेटे और उसके साथ आए अन्य एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी और जेवरात लूटपाट का आरोप लगाया था। जिसके बाद प्रधान की पत्नी ने महिला के रिश्तेदारों पर आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक थाने में पंचायत हुई। हालांकि पंचायत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। एक पक्ष की महिला की तहरीर पर प्रधान पुत्र और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि वह दोपहर को दरवाजे पर बैठी थी। तभी प्रधान पुत्र साथी संग पहुंचा। उसने अलमारी की चाबियां मांगी। बाल पकड़े और कमरे में घसीट ले गया। चाबी खोजकर अलमारी से जेवरात लूट ले गया। शोर मचाने पर उसके मुह में कपड़ा ठूंस कर भाग निकला। मामले में प्रधान पुत्र समेत दो पर पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रधान की पत्नी ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। प्रधान की पत्नी का आरोप है कि गांव के चार लोग पति द्वारा खड़ंजा लगवाए जाने की रंजिस मानते हैं। वह लोग गुरुवार को घर में घुस आए। मारपीट और छेड़खानी की। उसने शोर मचाकर विरोध किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घर आए पति और देवर का आपबीती बताई। प्रधान की पत्नी देवर के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर चारों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी, छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। घटना से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की हो रही है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed