{"_id":"69d1614214ee8ea645031395","slug":"fir-filed-against-10-including-former-village-head-for-causing-uproar-by-placing-body-inside-sub-divisional-office-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152229-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उपखंड कार्यालय में शव रखकर हंगामे में पूर्व प्रधान समेत 10 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उपखंड कार्यालय में शव रखकर हंगामे में पूर्व प्रधान समेत 10 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
चौडगरा। लाइनमैन का शव उपखंड कार्यालय में रखकर हंगामा करने के मामले में पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
बिंदकी रोड चौडगरा के तेंदुली फीडर में फाॅल्ट ठीक करते समय लाइनमैन नोखेलाल की बुधवार को मौत हो गई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। अगले दिन बृहस्पतिवार को उपखंड कार्यालय में शव रखकर हंगामा किया। इस मामले में अवर अभियंता व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले में चौडगरा चौकी प्रभारी संजय सिंह की ओर से सरकारी कार्य में बाधा, शव का अपमान, प्रदर्शन कर यातायात बाधित करने और बलवे की धाराओं में ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में मौहार गांव के पूर्व प्रधान सिद्धार्थ सिंह उर्फ सोनू, मुस्ताज, अंशू लोधी, अलखराम, पुत्तन, छंगू, रामप्रसाद, बैली लोधी, आशीष और प्रधान को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।