{"_id":"6a456132a1396b575f0e3405","slug":"fir-against-two-for-misappropriating-wheat-worth-13-lakh-using-fake-weighing-slips-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157801-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी तौल पर्चियों से 13 लाख का गेहूं हड़पने में दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी तौल पर्चियों से 13 लाख का गेहूं हड़पने में दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी तौल पर्चियों के जरिये करीब 13 लाख रुपये का गेहूं हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली के इंडस्ट्रियल एरिया अमावां रोड स्थित कुशाग्र चावल उद्योग के मैनेजर अमित कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के छीटेपुर निवासी फर्म कर्मचारी राघवेंद्र मिश्रा और सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित न्यू लकी धर्मकांटा के संचालक मोहम्मद याशिब ने धोखाधड़ी की।
आरोप है कि मोहम्मद याशिब ने धर्मकांटा से 25,195 और 24,890 किलोग्राम गेहूं की फर्जी तौल पर्चियां तैयार कीं। इन पर्चियों के आधार पर राघवेंद्र मिश्रा ने कुशाग्र चावल उद्योग के नाम से गेट पास बनवाकर 50,085 किलोग्राम गेहूं फर्म में जमा दिखा दिया। इस तरह दोनों ने मिलकर करीब 13 लाख मूल्य के गेहूं का गबन किया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में पूछताछ करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।