{"_id":"6aa59026450e3520fb0aa45b","slug":"buffalo-returns-home-body-of-deaf-mute-teenager-found-in-river-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162310-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भैंस घर लौटी, मूकबधिर किशोर का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भैंस घर लौटी, मूकबधिर किशोर का नदी में मिला शव
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा मजरे केवटरा गांव में शुक्रवार को नोन नदी में डूबे मूकबधिर किशोर का शव शनिवार को चेकडैम के पास मिला।
गांव निवासी रामकिशन रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अंकित (14) मूकबधिर था। शुक्रवार दोपहर बाद वह मवेशी चराने नदी की ओर गया था। शाम को भैंस घर लौट आई, लेकिन अंकित का पता नहीं चला।
इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को खोजबीन के दौरान ग्रामीण गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नोन नदी के चेकडैम के पास पहुंचे, जहां अंकित का शव मिला।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किशोर चेकडैम के दूसरी ओर मवेशी चराने गया होगा। तभी पैर फिसलने से वह नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। मूकबधिर होने के कारण वह मदद भी नहीं मांग सका। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि नदी में डूबने से किशोरी की मौत हुई है।