फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Clerk lands in trouble three months after transfer from Kanpur; suspended for receiving 7,900 less.

Fatehpur News: कानपुर से तबादले के तीन माह बाद फंसा बाबू, 7,900 रुपये कम मिलने पर निलंबित

Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Clerk lands in trouble three months after transfer from Kanpur; suspended for receiving 7,900 less.
फतेहपुर। कानपुर से तबादला होकर तीन माह पहले जिले आए एआरटीओ कार्यालय के अकाउंटेंट (बाबू) शुभम सिंह को कैश में 7,900 रुपये कम मिलने पर निलंबित कर दिया गया। चार सितंबर को एडीएम विनय पांडेय और एएसपी ज्ञानप्रकाश राय की टीम की टीम ने छापा के दौरान ऑनलाइन जमा राशि और नकदी का मिलान कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें अंतर मिलने के बाद एडीएम की रिपोर्ट पर आरटीओ प्रयागराज ने कार्रवाई की। बाबू शुभम सिंह कानपुर से स्थानांतरित होकर एआरटीओ दफ्तर में आया था। यहां उसके पास पुराने व नए वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस फीस, टैक्स, लाइसेंस फीस और परमिट समेत कई पटलों की धनराशि जमा होती थी।
विज्ञापन

चार सितंबर को छापा के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुकाबले कैश में 7900 रुपये कम मिले। रुपये के अंतर पर उनसे पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम के माध्यम से प्रयागराज आरटीओ को भेजी थी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरटीओ हिमेश तिवारी ने शुभम सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापा के दौरान एआरटीओ कार्यालय से चार दलाल भी पकड़े गए थे। इनके खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कार्यालय में दलालों के जमावड़े के मामले में एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। निलंबन और एआरटीओ प्रशासन से जुड़े दोनों मामलों की जांच लखनऊ आरटीओ की टीम करेगी। आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जल्द शुरू होगी।




बाबू के पास कई पटलों का लेनदेन
बाबू शुभम सिंह के पास पुराने व नए वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस फीस, टैक्स, लाइसेंस फीस, परमिट आदि कार्यों की धनराशि जमा की जाती थी। छापेमारी में रुपये का अंतर मिलने के बाद उनसे पूछताछ की गई थी। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed