फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against couple for fraudulently acquiring more land than their share

Fatehpur News: हिस्से से अधिक भूमि की धोखाधड़ी में दंपती पर प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against couple for fraudulently acquiring more land than their share
फतेहपुर। हिस्से से अधिक भूमि का दानपात्र किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के बैरहाना निवासी शेर बहादुर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसने आराजी संख्या 5615 में 13.5 बिस्वा भूमि का छह दिसंबर 2020 को बैनामा कराया था। भूमि का दाखिल खारिज हो चुका है। इसी भूमि के सहखातेदार ताज मोहम्मद से 10 अप्रैल 2013 को गांव के अशफाक ने बैनामा कराया। इसके बाद सात नवंबर 2014 को अशफाक अली ने अपनी भूमि के कुछ हिस्से का बैनामा जहीरुन्निशा को किया। अशफाक के पास कुल 76 वर्ग मीटर जमीन बची। अशफाक अली ने 17 जनवरी 2026 को बची जमीन से अधिक हिस्सा अपनी पत्नी अफसाना बेगम को दानपत्र कर दिया।

दाखिल खारिज होने के दौरान शेर बहादुर सिंह को फर्जी तरीके से उसके हिस्से की भूमि बेचने की जानकारी हुई। उसने 27 अप्रैल को अशफाक से फर्जी दानपत्र की भूमि वापस लेने के लिए कहा। इस पर अशफाक ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed