{"_id":"6706df2896f629a354045c73","slug":"fine-of-rs-1200-imposed-on-eight-contracted-buses-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-122630-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आठ अनुबंधित बसों पर 1200 रुपये का हुआ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आठ अनुबंधित बसों पर 1200 रुपये का हुआ जुर्माना
विज्ञापन
फतेहपुर। डिपो से संचालित अनुबंधित बसों की चेकिंग अभियान चलाकर की गई। इसमें छह अनुबंधित बसों में खराब सीटें व टूटे शीशों के साथ अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें सबसे ज्यादा खामी बांदा रूट की बसों में मिली। अभियान एआरएम विपिन अग्रवाल की मौजूदगी में चलाया गया।
अमर उजाला ने 30 सितंबर को अनुबंधित बसों की जर्जर स्थिति की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद परिवहन निगम ने चेकिंग अभियान चलाया। एआरएम ने बताया कि अनुबंधित बसों की चेकिंग का अभियान प्रत्येक महीने चलेगा। खराब व जर्जर बसें रूटों पर बिल्कुल नहीं दौड़ेंगी। वहीं बुधवार को चेकिंग के दौरान अन्य डिपो की दो बसों में खामी मिली। संबंधित डिपो को बस का संचालन रोकने के लिए पत्राचार किया गया।
-- इनसेट-
दो कर्मियों के तबादले
फतेहपुर डिपो में कार्यरत कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कुमारी पुष्पांजलि का स्थानांतरण विकास नगर डिपो किया गया है। उनका डिपो में कार्यकाल करीब डेढ़ से दो साल का रहा। यह जानकारी एआरएम विपिन अग्रवाल दी।