{"_id":"670049b5d7b91bc3f40fee07","slug":"filled-samples-of-food-items-from-six-shops-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122388-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छह दुकानों से खाद्य वस्तुओं के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छह दुकानों से खाद्य वस्तुओं के भरे नमूने
विज्ञापन
फतेहपुर। खाद्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छह खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
शुक्रवार को टीम ने पांच किलो मूंगफली दाना खराब हालत में होने के कारण जब्त किया। उसकी कीमत 550 रुपये है। इसी तरह बिंदकी तहसील के जोनिहा स्थित नरेंद्र प्रसाद के किराने की दुकान से काजू का एक नमूना भरा। बाजार से सुनील कुमार के किराने की दुकान से किशमिश का एक नमूना भरा। महेश कुमार के मिठाई की दुकान से बर्फी का एक नमूना भरा। भवानीपुर स्थित धर्मराज के किराने की दुकान से साबूदाना का एक नमूना लिया। सोनू कुमार की दुकान से मूंगफली दाना का नमूना संग्रहित किया गया और पांच किलो खराब हालत का दाना जब्त किया गया। शहर के वर्मा चौराहा स्थित अन्नू स्वीट हाउस से समोसा का नमूना लिया। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य देवेंद्र पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चंद्र एवं सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।