{"_id":"671bf02a4ff428fe2701df24","slug":"female-district-president-removed-after-controversy-responsibility-given-to-mamta-gupta-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123407-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाद के बाद महिला जिलाध्यक्ष को हटाया, ममता गुप्ता को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाद के बाद महिला जिलाध्यक्ष को हटाया, ममता गुप्ता को दी जिम्मेदारी
विज्ञापन
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) जिला संगठन में बुधवार को विवाद के बाद गुरुवार को महिला विंग की जिलाध्यक्ष कंचन सिंह को पदमुक्त कर दिया गया।
उनकी जगह संगठन ने ममता गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वह तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनकी नियुक्ति को लेकर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी ने पत्र जारी किया है।
उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता को लेकर कंचन सिंह को पदमुक्त किया गया है। कुछ बातें व्यक्तिगत होती हैं। मंच से उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। उनकी जगह ममता गुप्ता को महिला विंग का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रति उनका समर्पण भाव देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
भाकियू महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन सिंह ने नहर कालोनी में आयोजित मासिक बैठक में मंच से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राजेंद्र सिंह महिलाओं के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वह हमेशा महिलाओं से अभद्रता करते हैं और उनका अपमान करते हैं। कंचन सिंह के माइक पर ऐसा बोलने से हंगामा हो गया था और मौके पर गाली गलौज होने लगी थी। वहां बैठे प्रदेश उपाध्यक्ष अपमानित होकर तमतमाकर अपने समर्थकों के साथ निकल गए थे। इसका वीडियो भी बनाया गया था।