फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father killed in truck collision while on his way to son's birthday celebration.

Fatehpur News: बेटे के जन्मदिन में जा रहे पिता की ट्रक की टक्कर से मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father killed in truck collision while on his way to son's birthday celebration.
फाइल फोटो-08-रणधीर सिंह चौहान। स्रोत: परिजन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के पास बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने बड़े बेटे के जन्मदिन में शामिल होने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के बड़ी लोहारी निवासी रणधीर सिंह चौहान (38) कानपुर स्थित एक गत्ता फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से गांव के लिए निकले थे। उन्हें बड़े बेटे दीपक सिंह (6) के जन्मदिन में शामिल होना था।
विज्ञापन

रात करीब 11:40 बजे महाखेड़ा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रणधीर बाइक समेत करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुलिस ने रणधीर सिंह को मृत पाया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-08-रणधीर सिंह चौहान। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-08-रणधीर सिंह चौहान। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed