फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth dies after being hit by truck

बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth dies after being hit by truck
जहानाबाद। कार के दरवाजे से टकरा कर बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान एक युवक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के थाना सजेती के अंतर्गत बांग्ला निवासी विशाल पाल (24) बुधवार की शाम चचेरे भाई शुभम पाल और जहानाबाद के चंदीपुर निवासी सुशांत सचान के साथ बाइक से जहानाबाद जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बस स्टैंड के पास सड़क पर खड़ी एक कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इस पर बाइक सवार युवक दरवाजे से टकरा कर सड़क पर गिर गए।
इस दौरान युवक विशाल बकेवर की ओर से घाटमपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक को पकड़ा है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
औंग। थाना क्षेत्र के बड़ाहार गांव निवासी कल्लू की बेटी गोल्डी (17) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है।

डीसीएम की टक्कर से वैन सवार शिक्षिकाएं घायल
औंग। दुर्गागंज के पास बुधवार शाम डीसीएम की टक्कर से एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करचलपुर महाविद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका जसमीत कौर, प्रज्ञा, रिंकी, शोभा गुप्ता घायल हो गईं। पुलिस ने डीसीएम को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed