{"_id":"615c35d68ebc3e323b522bb2","slug":"fathepur-news-woman-fell-from-bike-while-braking-died-fatehpur-news-knp656335989","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक लगाते ही बाइक से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक लगाते ही बाइक से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। देवर के साथ बाइक से बांदा जा रही एक महिला की हादसे में मौत हो गई। हादसा पलवाहार गांव के नजदीक तब हुआ जब बाइक के सामने एक मवेशी आ गया।
जिससे बचने के लिए बाइक चला रहे देवर ने अचानक ब्रेक मारी, तो पीछे बैठी उसकी भाभी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी शांति देवी (45) मंगलवार की सुबह अपने देवर सुरेंद्र के साथ बाइक से बांदा जनपद के पछहुआ गांव जा रही थी।
सुबह करीब आठ बजे सुरेंद्र किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवाहार गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने एक अन्ना मवेशी आ गया। उससे बचने के लिए सुरेंद्र ने गाड़ी में ब्रेक मारी तो शांति देवी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
इससे उनके सिर पर चोट आ गई। उन्हें सुरेंद्र एंबुलेंस से हरदों अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शांति को मृत घोषित कर दिया। किशनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि महिला, रिश्तेदारी में हुए एक निधन में शामिल होने के लिए जा रही थी।