फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Villagers blocked the Ghazipur intersection by keeping the dead body

शव लेकर गाजीपुर चौराहे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 07 Nov 2021 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Villagers blocked the Ghazipur intersection by keeping the dead body
गाजीपुर चौराहे में जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते एसडीएम चंद्र प्रकाश मौर्य व सीओ डीसी मिश्र। संव? - फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने रविवार दोपहर कस्बा चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीण डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ डीसी मिश्र और एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। उधर, पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अतुल मिश्रा (26) गुरुवार रात पुराने घर में दीपक जलाने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही राकेश समेत पांच लोगों ने अतुल पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अतुल की इलाज के दौरान शुक्रवार रात कानपुर हैलट में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव गांव पहुंचा। ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे शव ट्रैक्टर ट्राली में लेकर गाजीपुर कस्बा चौराहा पहुंचे।
यहां चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी की और हंगामा काटने लगे। थानेदार पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के चलते घटना होने का आरोप लगाया।
पुलिस पर आरोप लगाया कि पहले दो बार आरोपी मृतक और उसके परिजनों पर हमला कर चुके थे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद थे और अतुल पर हमला किया।
थानाध्यक्ष नीरज यादव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का विरोध किया। ग्रामीण गुस्से से बेकाबू हो रहे थे। इस पर ललौली, असोथर और बहुआ, शाह चौकियां का फोर्स पहुंचा। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने डीएम, एसपी को बुलाने की मांग की। सीओ ने किसी तरह समझा कर ग्रामीणों को शांत किया। मृतक के भाई आशू उर्फ छोटू ने आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष और बीट के सिपाही को हटाए जाने की मांग की।
सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। करीब दो बजे ग्रामीण चौराहे से शव को औगासी यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार को ले गए। सीओ ने बताया कि मृतक परिवार की मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
हत्या और बलवे की एफआईआर
पुलिस ने मृतक के पिता उदित मिश्रा की तहरीर पर बहादुरपुर गांव निवासी राकेश और उनके तीन पुत्रों आशीष, बाबू, बल्ली व भाई राजू के खिलाफ हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस आला कत्ल बरामदगी के बारे में पूछताछ कर रही है।
सऊदी से पहुंचा भाई
मृतक अतुल की मौत की खबर उसका छोटा भाई आशू सऊदी से लौटा। उसने भी पुलिस पर आरोप लगाया। मृतक की पत्नी रमाकांती और मां अखिलेश कुमारी का हाल बेहाल दिखा। अतुल की मौत के पीछे एक साल पहले का विवाद था।

आरोपियों ने अतुल की फसल उखाड़ी थी। थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले में समझौते के लिए आरोपी दबाव बनाते थे। समझौते से मना करने पर आरोपी पक्ष अक्सर अतुल और उसके परिजनों को मारपीट करते थे।

गाजीपुर चौराहे में जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

गाजीपुर चौराहे में जाम लगाए ग्रामीण। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed