फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Video of Shri Ram written on the wall went viral, tension spread

दीवार पर श्री राम लिखा, वीडियो वायरल, तनाव

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Video of Shri Ram written on the wall went viral, tension spread
किशनपुर क्षेत्र में मस्जिद की दीवार पर जय श्रीराम लिखने के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। एकौरा गांव में एक मजार से सटे घर की दीवार पर जय श्रीराम, वंदे मातरम लिखकर उसका वीडियो वायरल करने से तनाव फैल किया।
विज्ञापन

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अफसरों को वीडियो बनाकर एक के एक बाद वायरल किया गया। जिससे मामला बिगड़ गया। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई हैं। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
एकौरा गांव निवासी बिंदा प्रसाद के घर से जुड़ी एक पक्की मजार बनी हुई है। घर की दीवार जो मजार से जुड़ी हुुई है। उसके सामने बने चबूतरे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

चबूतरा दीवार के सामने है, लेकिन उसे मजार की देखरेख करने वालों ने बनवाया है। शनिवार को बिंदा प्रसाद के पुत्र राहुल चौधरी ने अपने घर की दीवार पर जय श्रीराम, वंदे मातरम लिखा और इसका वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म से जुड़ा मामला होने के कारण एसओ किशनपुर तुरंत मौके पर पहुंचे तो राहुल ने उनका भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला। राहुल चौधरी ने आरोप लगाया कि उनकी दीवार के सामने चबूतरा अवैध तरीके से बनाया गया है।
घटना की सूचना पर सीओ खागा मौके पर पहुंचे। गांव के बाहर व अंदर धाता, किशनपुर व खागा पुलिस की एक-एक टीम को तैनात किया गया है। जिससे किसी प्रकार की अराजकता न हो सके। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने अराजकता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और इसकी जांच की जा रही है।
पोस्ट डालने पर हिरासत में युवक
धाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव में हुए मामले को लेकर धाता के रहने वाले और बजरंग दल से जुड़े आयुष्मान ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसे लेकर धाता पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले आई और पोस्ट को डिलीट कराया।
पहले मजार बनी फिर चबूतरा
सीओ जीडी मिश्रा ने बताया कि बातचीत में यह सामने आया है कि मजार को पक्का वर्ष 2011 में किया गया है जबकि चबूतरा 2013 में बनाया गया है। राजस्व टीम की मदद से अभिलेख मांगे गए हैं।

ताकि जगह को स्थिति पता चल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। राहुल चौधरी ने अपनी दीवार में लिखा है। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरह से वीडियो बनाए गए हैं, वह बेहद ही आपत्तिजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed