{"_id":"61a3d326244098224207db8c","slug":"fathepur-news-shopkeepers-clashed-over-calling-a-customer-threw-boiling-oil-fatehpur-news-knp6666207125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बुलाने को लेकर दुकानदार भिड़े एक दूसरे पर खौलता तेल फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बुलाने को लेकर दुकानदार भिड़े एक दूसरे पर खौलता तेल फेंका
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में रविवार दोपहर ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर कढ़ाई से खौलता तेल फेंक दिया। जिसमें चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवीगंज मोहल्ला निवासी गुरु प्रसाद गुप्ता (55) का होटल है। दुकान में गुरु प्रसाद और उसका बेटा सौरभ गुप्ता (40) दोपहर को ग्राहकों को बुला रहे थे। उनके बगल में ही उमाकांत सविता (50) का होटल है।
वह भी ग्राहकों को बुलाने लगा। दोनों के बीच विवाद होने लगा और मारपीट चालू हो गई। पड़ोस के प्रदीप चौरसिया (40) बीच-बचाव को पहुंचे। इस दौरान कढ़ाई में खौलता तेल एक दूसरे पर दुकानदारों ने फेंका।
विज्ञापन
जिसमें उमाकांत गंभीर रूप से झुलसे। बाकी लोग भी झुलस गए। घटना देखकर लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लोगों की भीड़ लग गई, अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।